लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले हरकत में आयकर विभाग, तमिलनाडु के कई हिस्सों में छापेमारी

नई दिल्ली। तमिलनाडु में चुनाव से एक हफ्ते पहले आयकर विभाग खुफिया इनपुट के आधार पर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। दरअसल आयकर विभाग को खुफिया इनपुट से जानकारी मिली है कि संभवत: चुनाव में उपयोग के लिए बेहिसाब नकदी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी आधार पर आयकर विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी शुरू की है।

in Tamil Nadu, Income Tax department has launched searches across state

आईटी विभाग को यह भी जानकारी मिली है कि चुनाव में धन के उपयोग के लिए कैश हैंडलर्स और फाइनेंसरों का एक समुह है जो कि नकदी जुटाने में लगा हुआ है। आयकर विभाग के एक शिर्ष अधिकारी ने कहा कि PSK इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के यहां मिली बेहिसाब नकदी के बारे में मिली जानकारी और शुरुआती पूछताछ के बाद यह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेन्नई में तीन और नामक्कल में तीन परिसर कवर किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चेन्नई मध्य लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

एक अलग मामले में चेन्नई में आयकर निदेशालय की ओर से शुक्रवार को नकदी वितरण करने वाले और फाइनेंसरों के एक समूह को टारगेट कर उनकी खोज की जा रही है। इन लोगों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी कि वो चुनाव में उपयोग के लिए बेहिसाब स्रोतों से नकदी जुटा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चेन्नई और तिरुनेलवेली में आकाश बसकरन और सुजई रेड्डी के मामले में भी तलशी अभियान लिया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा है कि कुल 11 जगहों पर जिसमें चेन्नई में 10 और तिरुनेलवेली में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने मध्य प्रेदश, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के अलावा कुछ और जगहों पर छापेमारी की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी जहां से आईटी को 281 करोड़ के आसपास बेहिसाब संपत्ति के बारे में जानकारी मिली थी और कैश भी बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की गाड़ी रोकी तो कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिसकर्मी पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+