भाजपा नेता की गाड़ी रोकना पुलिस को पड़ा महंगा, बीच सड़क हुई झड़प, वीडियो

Mathura news, म​थुरा। यूपी के मथुरा में चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की गाड़ी रोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। गाड़ी में बैठे कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी पर 500 रुपए रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। करीब एक घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे से अफरा-तफरी का महौल बना रहा।

bjp workers clash with police in mathura

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मथुरा के गोवर्धन कस्बे के बस स्टैंड के पास भारतीय जनता पार्टी का चुनाव कार्यालय बना हुआ है। यहां रोज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आना जाना होता है, लेकिन गुरुवार को गोवर्धन पुलिस ने एकता तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान मथुरा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश की गाड़ी भाजपा कार्यालय को जाने के लिए तिराहे से गुजर रही थी। पुलिस चेकिंग में ड्यूटी कर रहे हेड कांन्स्टेबल जय प्रकाश ने भाजपा के मथुरा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक ली।

bjp workers clash with police in mathura

पुलिसकर्मी पर 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप

पुलिस के गाड़ी रोकते ही उसमें बैठे भाजपा कार्यकर्ताओ ने हंगामा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी में जमकर झड़प हुई और एक-एक करके मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी पर 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया। वहीं, पुलिसकर्मी खुद वीडियो बनाते समय अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी स्वयं की जांच कराने की बात कहता रहा। करीब एक घंटे चले हंगामें के बाद गोवर्धन विधानसभा के विधायक कारिंदा सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+