सिंगापुर में COVID पॉजिटिव हुई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात में मिली एंटीबॉडी
सिंगापुर। Coronavirus सिंगापुर में कोरोना वायरस से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक कोविड-19 से संक्रमित हुई महिला ने बच्चे को जन्म दिया ह खास बात ये है कि इस बच्चे में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी मिली हैं। इस रिपोर्ट ने वैज्ञानिकों को नए सिरे से देखने पर मजबूर किया है कि कोरोना वायरस मां से बच्चे में भी पहुंच रहा है।

महिला को गर्भ के शुरुआती महीनों में ही मार्च के दौरान कोविड-19 संक्रमण हुआ था। वहीं अब उसने नवम्बर में बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन उसके अंदर वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज विकसित मिली हैं। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम ने इस खबर को प्रकाशित किया है।
बच्चे की माँ सेलीन एनजी-चान ने अखबार को बताया "मेरे डॉक्टर ने संदेह जताया था कि गर्भधारण के दौरान कोविड-19 की एंटीबॉडी मुझसे मेरे बच्चे में विकसित हो सकती है।" अखबार के मुताबिक एनजी-चान को कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हल्का बुखार हुआ था और उन्हें अस्पताल से करीब 20 दिन पर छुट्टी दी गई थी।
क्या कहता है WHO ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अभी तक वैज्ञानिकों के पास ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं है जिससे ये पता चले कि गर्भधारण के दौरान भ्रूण में या जन्म के समय मां से बच्चे में कोविड-19 का संक्रमण फैल सकता है। अभी तक गर्भ में बच्चे के आस-पास तरल पदार्थ में या फिर मां के दूध में एक्टिव वायरस नहीं पाया गया है।
चीन में ऐसे केस मिलने का दावा
इमर्जिंग इंफेक्शन डिसीज नामक पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में डॉक्टरों ने कोविड-19 से संक्रमित गर्भवती महिला से जन्मे बच्चों में कोविड-19 एंटीबॉडी का पता चलने और उनमें गिरावट की सूचना दर्ज की थी।
न्यूयार्क प्रेस्बीटेरियन/कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इरविन मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने अक्टूबर में जारी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि गर्भवती मां से बच्चे में कोविड-19 वायरस के संक्रमण का होना दुर्लभ है।












Click it and Unblock the Notifications