राजस्थान: पुलिस की लापरवाही से मुर्दाघर में हुई शवों की अदला-बदली

जयपुर। कभी-कभार लापरवाही इतनी भारी पड़ जाती है कि फिर उससे बिगड़े काम को बनाना असंभव हो जाता है। राजस्थान के धौलपुर जिले में डॉक्टर और पुलिस की लापरवाही की वजह से मोर्चरी में रखे शव बदल जाने से लोगों का गुस्सा भड़क गया।

morchery rajasthan

आननफानन शव बदलने से नाराज मृतक के परिजनों ने देर रात तक कोतवाली थाने के साथ जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। दरअसल दो दिन पहले चम्बल नदी में एक ट्रोला गिर जाने से पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले दो लोगो की मौत हो गई थी।

पढ़ें- मोदी के पास क्या नहीं...

शवों को परिजनों के इंतजार में पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया था पर अचानक वरती गई इस लापरवाही ने अपनों को अपनों के शव से भी जुदा कर दिया। इसके बाद कुछ लोग पंजाब से चम्बल नदी हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शव को लेने धौलपुर पहुंच गए थे।

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर गलत दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर पंजाब के रहने वाले लोगों को सौाप दिया व वहीं धौलपुर स्थित चम्बल घाट पर ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नाराज़ परिजन आरोपी पुलिसकर्मी के साथ डॉक्टर को निलंबित करने की मांग करने लगे। करीब 6 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधीक्षक ने शव बदलने की गलती पर आरोपी ASI को लाइन हाजिर और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+