राजस्थान में गहलोत का मतलब है कांग्रेस और कांग्रेस का मतलब गहलोत: रामलाल जाट
नई दिल्ली। राजस्थान की सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार पर राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में एसओजी की तरफ से पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 15 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। दावा किया जा रहा है कि सचिन पायलट के पास 16 कांग्रेसी और 3 अन्य विधायकों का समर्थन है। ऐसे में राजस्थान की गहलोत सरकार पर खतरा बढ़ गया है। इस बीच आज कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक रामलाल जाट ने कहा, 'राजस्थान में गहलोत का मतलब है कांग्रेस और कांग्रेस का मतलब गहलोत। सरकार को कोई खतरा नहीं है।' वहीं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि हमने कांग्रेस के विधायकों से बात की और इसके बाद उनमें से कई दिल्ली से जयपुर वापस आ गए हैं। बीजेपी कांग्रेस की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है लेकिन वह सफल नहीं होगी।
राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना बोले, मध्य प्रदेश से लें सबक
Recommended Video
राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि लोगों को उन विधायकों से सबक लेना चाहिए, जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़ दी, वे महीनों तक बेकार बैठे रहे और अब उन्हें मंत्री बनाया गया है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। वे चुनाव और मंत्री पद खो देंगे। लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications