Pics: फ्रांस से भारत के रास्ते में राफेल, बीच हवा में ही भरा गया फ्यूल
नई दिल्ली। कई बरसों का इंतजार खत्म हो रहा है और फ्रांस से इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के लिए राफेल फाइटर जेट भारत आ रहे हैं। सोमवार को मेरीनेक से शुरू हुआ सफर बुधवार को राफेल की अंबाला में लैंडिंग के साथ अपने अंजाम पर पहुंच जाएगा। सात घंटे की फ्लाइट के बाद राफेल शाम यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के अल दाफ्रा एयरपोर्ट पहुंचे। पहले बैच में पांच राफेल जेट भारत आ रहे हैं और सिंतबर 2022 तक सभी राफेल जेट आईएएफ को मिल जाएंगे।
Recommended Video

IAF ने फ्रांस को कहा थैंक्यू
फ्रांस से अंबाला के रास्ते में राफेल की बीच हवा में ही री-फ्यूलिंग की गई। फ्रेंच एयरफोर्स के दो टैंकर्स राफेल की मदद कर रहे हैं। आईएएफ ने मंगलवार को री-फ्यूलिंग की फोटो साझा की और फ्रेंच एयरफोर्स का शुक्रिया अदा किया। आईएएफ ने कहा है कि राफेल की यात्रा के दौरान जिस तरह की मदद फ्रेंच एयरफोर्स की तरफ से मिली, वह उसकी शुक्रगुजार है। राफेल जेट की कमीशनिंग सेरेमनी अगस्त में होगी। आईएएफ के मुताबिक लैंड करते ही पायलट्स, ग्राउंड क्रू और फाइटर जेट, भारत पहुंचते ही ऑपरेशन के लिए रेडी हो जाएंगे।आईएएफ की तरफ से सोमवार को बताया गया था कि पहले चरण के दौरान राफेल में हवा में ही ईधन भरा जाएगा। फ्रेंच एयरफोर्स का एक टैंकर ईधन भरने के काम को पूरा करेगा। जो पांच राफेल भारत के लिए रवाना हुए हैं उनमें से तीन सिंगल सीटर और दो डबल सीटर हैं। आईएएफ के मुताबिक इस यात्रा को दो चरणों में आईएएफ के पायलट पूरा करेंगे।

पाकिस्तान को धूल चटाने वाली स्क्वाड्रन का हिस्सा
राफेल की पहली कॉम्बेट यूनिट वही गोल्डन एरो स्क्वाड्रन होगी जिसे सन् 1999 में कारगिल की जंग के समय आईएएफ के पूर्व चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने कमांड किया था। आईएएफ की 17 स्क्वाड्रन ने कारगिल की जंग के समय मिग-21 को ऑपरेट किया था। साल 2007 में 126 एमएमआरसीए के लिए टेंडर निकाले गए थे। इसके बाद एयरफोर्स ने ट्रायल किया और फिर राफेल को चुना गया। इसके बाद अप्रैल 2015 में केंद्र की मोदी सरकार ने 36 राफेल फाइटर्स को खरीदने का फैसला किया।

क्या है राफेल की टेल पर RB का मतलब
पहले राफेल जेट का टेल नंबर RB-001 है और इसी तरह से सभी राफेल के नंबर दिए गए हैं। RB राफेल पर आईएएफ चीफ, चीफ एयरमार्शल आरकेएस भदौरिया को सम्मानित करते हुए लिखा गया है। आईएएफ चीफ ने करीब 60,000 करोड़ की इस डील में अहम रोल अदा किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेरिस गए थे। यहां पर उन्होंने दशहरे और आईएएफ डे के मौके पर शस्त्र पूजा के साथ स्वीकार किया था। राफेल जेट पहले मई में भारत आने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इनकी डिलीवरी की तारीख को आगे सरका दिया गया था। बाकी के राफेल जेट्स सितंबर 2021 तक देश में आ जाएंगे।

24 पायलट्स को मिलेगी तीन बैच में ट्रेनिंग
भारत के लिए तैयार राफेल को इसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास उपकरणों से लैस किया गया है। इस फाइटर जेट्स में भारतीय पायलट के एक ग्रुप को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब तीन बैच में 24 पायलट्स को फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी। राफेल की पहली कॉम्बेट यूनिट वही गोल्डन एरो स्क्वाड्रन होगी जिसे सन् 1999 में कारगिल की जंग के समय आईएएफ के पूर्व चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने कमांड किया था। वहीं इस एयरक्राफ्ट की दूसरी स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में होगी । यहां पर राफेल की स्क्वाड्रन को चीन से सटे बॉर्डर को ध्यान में रखते हुए रखा जाएगा। आईएएफ की 17 स्क्वाड्रन ने कारगिल की जंग के समय मिग-21 को ऑपरेट किया था और इसके पास उस समय की नंबर प्लेट भी है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications