मुंबई में बीएमसी ने शुरू की कोरोना वायरस की मुफ्त जांच, ऐसे बुक करें अपना टेस्ट

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा है कि वह 2 नवंबर से शहर के 244 स्थानों पर कोरोना वायरस (कोविड-19) की मुफ्त जांच शुरू कर रहा है। महाराष्ट्र इस संक्रमण से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा है और यहां के मुंबई शहर से सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। अब बीएमसी ने जो मुफ्त जांच शुरू की है, उसके लिए लोगों को बुकिंग करानी होगी। तो चलिए जान लेते हैं कि ये जांच कहां उपलब्ध होगी और यहां किस तरह के परीक्षण की सुविधा मिलेगी।

maharashtra, mumbai, coronavirus, covid-19, BMC, BMC free testing, BMC free testing, COVID test free, free COVID test Mumbai, Mumbai free COVID testing, कोरोना वायरस, टेस्टिंग, कोविड-19, बीएमसी, कोविड-19 मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र

बीएमसी की मुफ्त कोविड जांच सुविधा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध होगी। लोग वहां जाकर अपनी जांच करवा सकते हैं। बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न अस्पतालों और डिस्पेंसरी में जांच की जाएगी। जहां जांच के लिए कुछ केंद्रों पर RTPCR मेडिकल टेस्टिंग के तरीके का इस्तेमाल होगा तो कुछ में एंटीजन आधारित मेडिकल जांच सुविधा होगी।

आप कैसे बुक कर सकते हैं मुफ्त कोरोना वायरस टेस्ट-

  • अगर किसी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण हैं, तो उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करानी होगी। उसे विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर फोन करना होगा, जिसके बाद उसकी जांच की जाएगी। यहां से उसे सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • बीएमसी ने एक वेबसाइट भी शुरू की है, जहां सभी पतों की एक लिस्ट आपको मिल जाएगी। इस लिस्ट से आप जान सकेंगे कि कहां-कहां मुफ्त जांच हो रही है।
  • इसके साथ ही बीएमसी के तहत आने वाले 244 स्थानों पर नगरपालिका क्षेत्र में 54 निजी मेडिकल लैब्स पहले से ही भुगतान के आधार पर कोविड से संबंधित मेडिकल जांच सुविधा के लिए उपलब्ध हैं।

मुंबई की बात करें तो यहां 31 अक्टूबर को कोरोना वायरस के 993 नए मामले सामने आए थे, जिससे मामलों की कुल संख्या 2,57,500 हो गई है। वहीं एक दिन के भीतर 32 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 10,250 हो गई है। तीन दिन के अंतराल के बाद मामलों में प्रितिदन 1,000 से नीचे का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+