लॉकडाउन के बीच देर रात बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, नेपाल में केंद्र, तीव्रता 5.3

नई दिल्ली। कोरोना के कारण लोग डरे हुए है। इस खतरनाक बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। लोग घरों में रह रहे हैं तो वहीं मंगलवार देर रात बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई , जबकि भूकंप का केंद्र बिहार सीमा से सटे नेपाल के दोलखा जिले में था। नेपाल में आए इस भूकंप के कारण बिहार के कई जिलों में कंपन महसूस किया गया। देर रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके आए, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे।

 In Midst of Corona Lockdown Earthquake tremors shock in many districts of Bihar, Late Night, Epicenter is in Nepal

नेपाल से सटे उत्तर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में इन भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इसका असर मुजफ्फरपुर में महसूस किए गए। मुजफ्फरपुर के अलावा मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी और समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में इस भूकंप के झटके को महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी केो जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने में देश के अलग-अलग इलाकों में चौथी बार भूकंप के झटके आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+