मोदी के दम पर बीजेपी ने भरी उड़ान, लोकसभा में उतारेगी 425 सीटों पर उम्मीदवार

narendra modi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की खस्ता हालत को देखते हुए भाजपा ने तय किया है कि वो इस बार 425 से ज्यादा सीटों अपने उम्मीदवार खड़ी करेगी। दरअसल भाजपा को लगने लगा है कि इस बार देश का मूड उनके फेवर में है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार उतारकर वो अपने ही बूते बहुमत के नजदीक पहुंचाना चाहती है।

भाजपा की पैनी नजर युवाओं पर है। पार्टी का मानना है कि जिस तरह नरेंद्र मोदी की सभाओं में भारी भीड़ जुट रही है, उससे लगता है कि उनकी पार्टी सिर्फ अपने परंपरागत गढ़ में बल्कि दक्षिण और पूर्वी भारत में भी ज्यादा सीटें हासिल कर सकती है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मुताबिक इस बार पार्टी 425 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। उनका कहना है कि पार्टी ने पहले ही 272 प्लस का लक्ष्य तय कर रखा है।

राजनाथ ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, इसलिए पार्टी की कोशिश होगी कि जहां भी बीजेपी को जीत हासिल होने की उम्मीद है, वहां जोर आजमाए और जीत हसिल कर अपने दम पर सरकार बनाए। ताजा सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में भाजपा को 61 सीटों पर जीत हसिल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+