पीएम मोदी ने एचडी देवगौड़ा से पूछा- 2014 में उन्होंने संन्यास लिया क्या?

बेंगलुरु। कर्नाटक के कोप्पल में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों और नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां एचडी देवगौड़ा जी के बेटे ने कहा कि केंद्र में अगर फिर सरकार बन गई तो वो राजनीति से संन्यास लेंगे। 2014 के चुनाव में स्वयं देवगौड़ा जी ने कहा था कि अगर मोदी जी पीएम बने बनेंगे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। मैं पूछना चाहता हूं उन्होंने लिया क्या? बेटा संन्यास लेंगे क्या?

in Karnataka PM Narendra Modi ask Deve Gowda, Did they retire from politics

पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के सीएम ने कहा कि जिनको दो टाइम खाने का नहीं मिलता है वो सेना में जाता है। क्या ये हमारे वीर सैनिकों का अपमान नहीं है? क्या इससे वोट मांगोगे क्या? अरे डूब मरो देश की सेना का अपमान करने वालों। कर्नाटक में रैली संबोधित करने के बाद प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र पहुंचे। जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक की बेल्लारी लोकसभा सीट के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक में रैली को संबोधित करने के बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। मुझे कांग्रेस के लोगों से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि पाप उन्हीं की पैदावार है। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि शरद राव पवार को क्या हो गया है। आपने दो देश के नाम पर कांग्रेस छोड़ दी थी, कांग्रेस को तोड़ दी थी, अब देश में दो पीएम होने की बात पर आप कब तक चुप रहोगे।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी बिहार के भागलपुर में रैली को संबोधित किए थे। जहां उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई पाकिस्तान को घास डालने वाला नहीं बचा है। पीएम ने कहा कि हमने आतंकियों को घर में घुस कर मारा। आज पाकिस्तान की स्थिति देखिए। आतंक के आका के चेहरे पर डर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- डिग्री पर कांग्रेस ने गाने से कसा तंज, स्मृति बोलीं- कितना भी अपमानित कर लो, मुझे रोक नहीं सकते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+