वीडियो: विधायक ने इंजीनियर को आॅफिस में आग लगाने की दी धमकी, चुपचाप देखती रही पुलिस

अपनी सत्ता की हनक दिखाते हुए जेडी(एस) विधायक केसी नारायण गौड़ा पर सिंचाई विभाग के एग्जिक्यू​टिव इंजीनियर को धमकाने का आरोप लगा है।

बेंगलुरू। अपनी सत्ता की हनक दिखाते हुए जेडी(एस) विधायक केसी नारायण गौड़ा पर सिंचाई विभाग के एग्जिक्यू​टिव इंजीनियर को धमकाने का आरोप लगा है।

अपनी सत्ता की हनक दिखाते हुए जेडी(एस) विधायक केसी नारायण गौड़ा पर सिंचाई विभाग के एग्जिक्यू​टिव इंजीनियर को धमकाने का आरोप लगा है।

मैसूर के हेमावती सिंचाई डिवीज में विधायक ने इंजीनियर को धमकाया और इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ है कि विधायक इंजीनियर को धमकाकर आॅफिस से बाहर फिंकवाने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही वह आॅफिस को आग के हवाले भी करने की धमकी दे रहा है।

इस एमएलए ने धमकी इसलिए दी क्योंकि वह चाहता था कि सिंचाई विभाग कैनाल में पानी छोड़े। गजब तो यह है कि यह सब होता देख रहे पुलिस कांस्टेबल चुप्पी साधे रहे।

यह विधायक केआर पेट तलुक में फसलों को बचाए रखने के लिए हेमावती का पानी छोड़ने के लिए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा था। एमएलए की मानें तो अधिकारी खत्म होती फसलों के प्रति गंभीर नहीं थे।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक फाइलें छीनकर फेंक रहा है। पुलिस इस मामले में किसी की शिकायत पर केस दर्ज करेगी।

यहां देख सकते हैं वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+