कर्नाटक में उठी CM को बदलने की मांग, BJP विधायक बोले- येदियुरप्पा के चेहरे पर नहीं लड़ेंगे चुनाव

बेंगलुरु। हाल ही में उत्तराखंड के अंदर मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद अब कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग उठने लगी है। दरअसल, कर्नाटक में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि अगर हमें कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को जिंदा रखना है तो मुख्यमंत्री को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव बीएस येदियुरप्पा के चेहरे पर नहीं लड़ा जा सकता, इसलिए सीएम को 100 फीसदी बदला जाना चाहिए।

Recommended Video

    Karnataka: BJP MLA बोले- Yediyurappa के साथ अगला Election नहीं जीत सकते | वनइंडिया हिंदी
    Karnataka BJP

    2018 में कांग्रेस ने बनाई थी सरकार

    आपको बता दें कि कर्नाटक में 2018 के अंदर विधानसभा चुनाव हुए थे। उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी, लेकिन कई विधायकों के बागी हो जाने के बाद वो सरकार गिर गई और कुमारस्वामी को इस्तीफा देना पड़ गया था। इसके बाद बीजेपी ने सरकार बनाई और बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने। येदियुरप्पा को लेकर राज्य में बीजेपी के अंदर अलग-अलग माहौल देखने को मिलता है। अब एक धड़े ने तो सीएम को सीधा बदलने की मांग उठा दी है।

    उत्तराखंड में सीएम के खिलाफ थी हवा

    भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को बदला है। पार्टी हाईकमान ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। यहां भी मुख्यमंत्री के खिलाफ हवा थी, जिसे केंद्रीय नेतृत्व ने महसूस किया और मुख्यमंत्री को बदल दिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत 4 साल तक मुख्यमंत्री रहे। अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+