हज पर जाना हुआ मुश्किल,अब 4 में से 1 भारतीय मुसलमान ही कर सकेंगे हज यात्रा

नयी दिल्ली। भारतीय मुस्लिमों के लिए ये खबर खास है। खबर उनकी पवित्र यात्रा से जुड़ी हैं। हज जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय मुसलमानों के लिए इसे बुरी खबर कह सकते हैं। दरअसल हज यात्रा के नियम में बड़ा बदलाव किया गया है।

हिंदुओं के लिये 786 और मुसलमानों के लिये 'ऊं' है पवित्र जानिए कैसे

muslm

अब 4 भारतीय मुसलमानों में से केवल एक ही हज पर जा सकेगा। सऊदी अरब की सरकार ने हज कोटा 20 फीसदी कम करने का आदेश दिया है। कोटा कम होने के बाद अब मुस्लिमों के लिए हज की यात्रा मुश्किल हो गई है।

भारत के मुस्लिम कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं इसके लिए वे भारत में मुस्लिमों की आबादी बढ़ने का हवाला भी दे रहे हैं। धर्म आधारित जनगणना 2011 के मुताबिक भारत में कुल 17.22 करोड़ मुस्लिम हैं। वहीं हज कमिटी के मुताबिक साल 2015 में 3.83 लाख लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कमेटी के जरिए इस महीने के अंत में सऊदी अरब में हज करने केवल 1.2 लाख लोग ही जा रहे हैं।

हज कमिटी के मुताबिक मक्का में पवित्र मस्जिद को विस्तार करने का काम चल रहा है, इसलिए सऊदी सरकार ने 2013 से हर देश के हज यात्रियों के कोटा में 20 फीसदी की कटौती कर दी है।ताकि वहां भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+