योगी आदित्यनाथ बोले- राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं, ये हमारी आस्था का प्रतीक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है ये हमारी आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात दौरे पर हैं, वो विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को मजबूत करने के लिए प्रचार अभियान के लिए यहां पहुंचे हैं।

योगी आदित्यनाथ के निशाने पर राहुल गांधी

योगी आदित्यनाथ बोले- राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं, ये हमारी आस्था का प्रतीक

गुजरात दौरे पर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से जब गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 150+ सीटें जीतने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के लिए आसान लक्ष्य है क्योंकि यहां किया गया विकास और बुनियादी ढांचागत कार्य ही विश्वास का प्रतीक है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों से और अपनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की हरकतों से ही हास्य के पात्र बन जाते हैं। इससे पहले गुजरात के वलसाड में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब हमने वहां के लोगों के लिए कदम उठाए तो कांग्रेस बौखला गई है। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और काले धन के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए। यह बात कांग्रेस को नहीं पच रही है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ गुजरात में उन तमाम जगहों पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे जहां पार्टी की स्थिति कमजोर हैं या फिर जहां उत्तर प्रदेश से आए लोग रहते हैं। योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य मंत्री भी गुजरात के चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे जिसमें उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हैं जोकि अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+