'आप' दिल्ली में बनायेगी सरकार, 12.30 बजे केजरीवाल-जंग की मुलाकात

नई दिल्ली। आज दिल्ली में सरकार बनाने पर फैसला आ सकता है। जो संभावनाएं दिखायी पड़ रही है उसके मुताबिक दिल्ली में 'आप' सरकार बनाने को तैयार है। आज केजरीवाल दिन के 11 बजे प्रेसवार्ता करके अपनी स्थिति साफ कर देंगे और वहीं दिन के 12: 30 बजे वह उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करेंगे।

अंग्रेजी अखबार टाइ्म्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अरविंद केजरीवाल का सीएम बनना तय है और वह दिल्ली के रामलीला मैदान या जंतर-मंतर में सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। फिलहाल अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिन के 11 बजे सारी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए अपनी स्थिति साफ कर देंगे।

इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से सरकार गठन के बारे में 'हां' और 'ना' में उत्तर मांगने के लिए पांच दिनों तक जनमत संग्रह जैसा अभियान चलाने के बाद सरकार गठन के बारे में पर्याप्त संकेत तो हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा है।

रविवार को इस अभियान का आखिरी दिन था। आप ने कहा है कि अधिकांश प्रतिभागियों ने आप की सरकार बनने का समर्थन किया है। यदि अरविंद सरकार बनाते हैं तो उसमें मंत्री पद का दर्जा पाने के संभावित नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अंतिम फैसला सोमवार सुबह ही लिया जाएगा।

पार्टी को 6.5 लाख से ज्यादा लोगों से एसएमएस या इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस (आईवीआर), फेसबुक और आप की वेबसाइट के माध्यम से जवाब मिला है। इसके अलावा आप ने दिल्ली के करीब 270 वार्डो में सार्वजनिक सभाएं कीं जहां पहुंचे अधिकांश लोगों ने आप की सरकार गठित होने का समर्थन किया।

भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी केजरीवाल ने रविवार को संकेत दिया कि अल्पमत के बावजूद उनकी एक वर्ष पुरानी पार्टी कांग्रेस से सत्ता लेने की तैयारी कर रही है।

केजरीवाल ने कहा, "हमने अपने घोषणा पत्र में जो भी आश्वासन दिया है उसे हम पूरा करेंगे। व्यापक विमर्श के बाद यह तैयार किया गया था और बहुत सोचा विचारा गया है। दिल्ली की जनता हमसे बहुत उम्मीद लगाए हुए है और हम प्रदर्शन करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+