आंध्र प्रदेश: 16 साल की लड़की के साथ तीन नाबालिग समेत 6 लोगों ने पांच दिन तक किया रेप
अमरावती: आंध्र प्रदेश के ओंगोले शहर में 16 साल की नाबलिग लड़की से कथित तौर 6 लोगों द्वारा पांच दिन तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक रेप करने वालों में शामिल पांच आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। बलात्कार के सभी आरोपियों को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि वो इसकी जांच कर रही है।

इस घटना के बाद राज्य की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य के गृह मंत्री एम सुचरिता से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के संबंध में प्रकाशन जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपियों में से एक की मुलाकात पीड़िता से उस समय हुई जब वह 17 जून को ओंगोले में आरटीसी बस स्टेशन पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी। इसके बाद उसने उसको अपने कमरे पर ले गया। जहां उसके पांच दोस्तों और उसने कथित तौर पर पांच दिनों तक लड़की के साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता पड़ोसी जिले गुंटूर की रहने वाली है जो आरोपियों के चंगुल से बचकर शनिवार की शाम बस अड्डे पर पहुंची थी। इसके बाद वहां मौजूद एक होम गार्ड वेंकटेश्वरलू और सब इंस्पेक्टर बाबू राव ने उसे देखा और फिर उसको बचाया। इसके बाद लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पात में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत स्थित थी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम टीम बनाई और शनिवार देर रात से ही उन्हें अलग-अलग जगहों से दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक एसपीएस नेल्लोर जिले के बिटरागुन्टा में पकड़ा गया, जब हव ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश: नहर के ऊपर पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, पांच की मौत, 100 घायल












Click it and Unblock the Notifications