गांव का विकास नहीं ग्रामीणों का विकास करो: राहुल गांधी
अमेठी। इन दिनों कांग्रेस युवराज राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में हैं जहां उन्होंने आज सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अमेठी का एक गांव गोद ले लिया है लेकिन गोद लेने के बाद उन्होंने इस नीति का जमकर मजाक उड़ाया।
राहुल गांधी ने कहा मेरे अमेठी में 700 गांव हैं, अगर इनमें से एक गांव को लेकर मैं विकसित कर दूं तो क्या विकास हो जायेगा, नहीं इसलिए मैं इस योजना से इत्तफाक नहीं रखता हूं क्योंकि मुझे लगता है विकास करने के लिए हमें गांव को नहीं ग्रामीणों को काबिल बनाना होगा। मीडिया से बात करते हुए भी राहुल गांधी ने इस योजना की हवा निकाल दी और कहा कि कोई मुझे बतायेगा कि इस योजना का निर्वाहन करने के लिए हमें फंड कहां ले मिलेगा। मालूम हो कि राहुल गांधी ने अमेठी के जगदीशपुर गांव को गोद लिया है।
गांव का विकास नहीं ग्रामीणों का विकास करो
हालांकि राहुल गांधी ने जिनके लिए ही योजना का मजाक उड़ाया उन्होंने राहुल गांधी को ही आड़े हाथों ले लिया। ग्रामीणों ने कहा जब गोद लेने वाले सांसद को ही नहीं पता कि गांव का विकास करने के लिए पैसे कहां से आयेंगे तो हमें क्या पता होगा?
राहुल की बात पर भड़के गांव वाले
आपको बता दें कि राहुल गांधी दो दिन के लिए अमेठी दौरे पर हैं, आज उनके दौरे का दूसरा दिन हैं। आज वह मुंशीगंज में संजय गांधी अस्पताल स्थित नेत्र चिकित्सालय के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र मदान ने बताया कि राहुल अमेठी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications