दरियादिल भारत का गुडविल जैस्चर, 11 पाकिस्तानी कैदियों को आज मिलेगी आजादी
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि कैदियों की रिहाई मानवीय मुद्दा है और इसे जाधव के मामले पर पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
नई दिल्ली। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अनौपचारिक मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत भारत में बंद 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया जाएगा। यह रिहाई आज यानी 12 जून को होगी। अधिकारियों ने इस कदम को गुडविल जैस्चर करार दिया है।

वहीं इस फैसले पर पाकिस्तान का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है इसीलिए भारत उन्हें रिहा कर रहा है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस साल अप्रैल में पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद भारत सरकार का इस तरह का यह पहला फैसला है। आपको बता दें कि अस्ताना में मोदी और शरीफ के बीच हुई मुलाकात के बाद कैदियों की रिहाई का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। जरूर पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, साफ दिखा सेना की 'कठपुतली' हैं नवाज शरीफ
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि कैदियों की रिहाई मानवीय मुद्दा है और इसे जाधव के मामले पर पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। सरकार को उम्मीद है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों को भी वहां की सरकार रिहा कर देगी। सरकार के मुताबिक मौजूदा समय में पाकिस्तान के जेलों में 132 भारतीय कैदी बंद हैं, जिनमें से 57 ने अपनी सजा पहले ही पूरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications