अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, साफ दिखा सेना की 'कठपुतली' हैं नवाज शरीफ
कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में भाषण खत्म होते ही सेना का एक बड़ा अफसर नवाज शरीफ की तरफ लपका और कान में कुछ कहा।
अस्ताना। पाकिस्तान सरकार पर वहां की सेना की जुबानी बोलने का आरोप अकसर लगता रहता है लेकिन कजाकिस्तान में इसकी बानगी साफ-साफ देखने को मिली। जी हां अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान आज पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया। पूरी दुनिया ने यह देख लिया कि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय नीति किस तरह सेना की गिरफ्त में है।

दरअसल हुआ यह कि कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में भाषण खत्म होते ही सेना का एक बड़ा अफसर नवाज शरीफ की तरफ लपका और कान में कुछ कहा। इस दौरान नवाज शरीफ हां में सिर हिलाते देखे गए। जिस वक्त सेना का अधिकारी नवाज शरीफ की कान में बोल रहा था उस वक्त पीएम मोदी आतंकवादी पर बोल रहे थे। इसे भी पढ़ें- कजाकिस्तान में हुई PM मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात, दोनों ने पूछा एक दूसरे का हालचाल
हालांकि मोदी ने अपने भाषण में एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। ऐसे में ये सवाल फिर उठने लगा है कि क्या नवाज शरीफ शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में सेना की भाषा बोल रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों देशों को इस बार एससीओ में मेंबरशिप दी गई है। 6 देशों के इस संगठन की शुरुआत 2001 में हुई थी।2015 में रूस के उफा में एससीओ समिट हुई थी। इसमें भारत-पाकिस्तान को इस ऑर्गनाइजेशन में परमानेंट मेंबर के तौर पर शामिल किए जाने का प्रपोजल पास किया गया था।
क्या नवाज को कोई मैसेज दे रहा था आर्मी ऑफिसर
आर्मी ऑफिसर ने नवाज शरीफ के कान में क्या कहा, ये तो साफ नहीं है लेकिन पाक पीएम की भाव भंगिमा से ये नहीं लगता कि आर्मी ऑफिसर नवाज के भाषण की तारीफ कर रहा था।
हालांकि तस्वीर से ये जरूर साफ है कि नवाज के कान में पाकिस्तानी आर्मी का कोई संदेश दिया गया। दुनिया जानती है कि नवाज सरकार की पाकिस्तानी सेना के आगे एक नहीं चलती। भारत पर बम फेंकने से लेकर, आतंकी भेजने और कश्मीर पर राग अलापने तक सब सेना ही तय करती है। अब इसका खामियाजा नवाज शरीफ भुगत रहे हैं।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications