बायोटेक स्‍टार्टअप के क्षेत्र में महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना का नाम

वर्ष 2021 में महाराष्‍ट्र ने बायोटेक स्‍टार्टअप के क्षेत्र में मारी बाजी, टॉप पर पहुंचा राज्‍य

नई दिल्‍ली, 29 जुलाई : वर्ष 2021 में महाराष्‍ट्र ने बायोटेक स्‍टार्टअप शुरू करने में बाजी मारी है। इस वर्ष सबसे अधिक नए बायोटेक स्टार्टअप शुरू करने वाला प्रदेश महाराष्‍ट्र बन चुका है। इसके बाद तेलंगाना और कर्नाटक राज्‍य का स्‍थान है।

startup

एसोसिएशन ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा पेश की गई इंडिया बायोइकोनॉमी रिपोर्ट (IBER 2022) के अनुसार तेलंगाना 100, कर्नाटक 95, उत्तर प्रदेश 93, दिल्ली-एनसीआर 90 के साथ राज्य में 145 नए रजिस्‍टर्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र 966 बायोटेक स्टार्टअप का घर है, जो किसी भी राज्य में सबसे बड़ी संख्या है। महाराष्ट्र ने कैलेंडर वर्ष 2021 में सबसे अधिक नए बायोटेक स्टार्टअप दर्ज किए, महाराष्ट्र 966 बायोटेक स्टार्टअप शुरू किए, जो किसी भी राज्य में सबसे बड़ी संख्या है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 एक ऐतिहासिक वर्ष था क्योंकि भारत में बायोटेक उद्योग ने एक कैलेंडर वर्ष में पहली बार 1,000 से अधिक नए स्टार्टअप रजिस्‍ट्रेशन दर्ज किए।

दरअसल, भारत के करीब आधे बायोटेक स्टार्टअप तीन साल से कम के हैं। 2021 में पंजीकृत नए स्टार्टअप्स में से 444 बायो-मैन्युफैक्चरिंग में, 402 बायो-सर्विसेज में, 152 बायोटेक ट्रेडिंग में, 90 बायोटेक मशीनरी और इक्विपमेंट में और 40 बायो-एग्रीकल्चर और संबद्ध क्षेत्रों में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+