100 करोड़ के खर्च पर इन स्टेशनों से गुजरेगी हाई स्पीड ट्रेनें

रेल मंत्री ने कहा कि प्रत्येक भारतीय की यह इच्छा और सपना है कि भारत में यथाशीघ्र बुलेट ट्रेन चलाई जाए। भारतीय रेल लंबे समय से संजोए हुए इस सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुंबई-अहमदाबाद खंड पर पहले से ही चिन्हित किए हुए खंड पर बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए कई अध्ययन किए गए हैं।
सदानंद गौड़ा ने कहा कि यद्यपि बुलेट ट्रेनों के लिए पूरी तरह से नई अवसंरचना की आवश्यकता होगी तथापि वर्तमान नेटवर्क को अपग्रेड करके मौजूदा रेलगाड़ियों की गति बढ़ाई जाएगी। इसलिए, चुनिंदा सेक्टरों में 160-200 किलोमीटर प्रति घंटा तक रेलगाड़ियों की गति बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि प्रमुख नगरों के बीच यात्रा समय में काफी कमी आ सके।
इन क्षेत्रों में दौड़ेगीं हाई-स्पीड ट्रेनें-
1. दिल्ली-आगरा
2. दिल्ली-चंडीगढ़
3. दिल्ली-कानपुर
4. नागपुर-बिलासपुर
5. मैसूर-बेंगलूरू-चेन्नै
6. मुंबई-गोवा
7. मुंबई-अहमदाबाद
8. चेन्नई-हैदराबाद और
9. नागपुर-सिकंदराबाद












Click it and Unblock the Notifications