काफी वक्त बाद दिखे इमरान खान तो मुश्किल हुआ पहचानना, फैंस बोले- बीमार हो क्या?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान काफी समय से फिल्मों से गायब हैं। हालांकि कुछ दिनों से वे अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते चर्चाओं में हैं। कहा जा रहा है कि उनकी शादी में कुछ दिक्कत है वहीं उनके पत्नी से अलग होने की खबर भी सामने आ रही है। इमरान ने इस सब पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। अब लंबे समय बाद इमरान की अक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में वे काफी दुबले पतले दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

#eidmubarak #imrankhan ☪️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

फैंस बोले बीमार हो क्या?

फोटोग्राफर विरल भ्यानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरान की ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वे शॉर्ट्स पहने और कैप लगाए दिख रहे हैं। उनके फैंस उन्हें देखकर कमेंट कर रहे हैं क्या आप बीमार हैं? इमरान को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि वे शरीर से काफी कमजोर हो गए हैं। इसके अलावा फिल्मों में न आने के चलते वे पहले ही लोगों की नजरों से दूर हो गए हैं। उनके फैंस उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं लेकिन वे काफी समय से फिल्में नहीं कर रहे।

जल्द ही बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर सकते हैं इमरान

जल्द ही बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर सकते हैं इमरान

इमरान के पास अभी कोई भी फिल्म नहीं है लेकिन खबर है कि वे जल्द ही डायरेक्टर के रूप में अपना डेब्यू कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे इसकी तैयारी में जुट चुके हैं।

आखिरी बार फिल्म कट्टी बट्टी में दिखे थे इमरान

आखिरी बार फिल्म कट्टी बट्टी में दिखे थे इमरान

इमरान खान को उनकी फिल्म 'जाने तू या जाने न' के लिए खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म 2008 में आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। उसके बाद इमरान की फिल्मों को कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें आखिरी बार साल 2015 में फिल्म कट्टी बट्टी में कंगना रनौत के साथ देखा गया था। उनके फैंस को पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- पद्मश्री से सम्मानित दिग्‍गज एक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+