इमरान खान की पार्टी के नेता और पूर्व विधायक ने भारत से मांगी राजनीतिक शरण
Recommended Video
नई दिल्ली। एक तरफ दुनियाभर में पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में लोगों के साथ मानवाधिकारों के हनन की दुहाई दे रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में लोग भारत की शरण मांग रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से परेशान पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत से राजनीतिक शरण मांगी है। दिलचस्प बात यह है कि बलदेव सिंह इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ के नेता है और वह पाकिस्तान के खैबर पख्तून ख्वां प्रांत के बरीकोच सीट से विधायक रह चुके हैं।

पाक में मुसलमान भी सुरक्षित नहीं
बलदेव कुमार ने पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि पाकिस्तान में ना सिर्फ अल्पसंख्यक बल्कि मुसलमान भी सुरक्षित नहीं हैं। हम बहुत मुश्किल से पाकिस्तान में जीवन यापन कर रहे हैं। मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह मुझे भारत में शरण दें, मैं वापस पाकिस्तान नहीं जाउंगा।

पाक में हो रहा है अत्याचार
बलदेव कुमार मौजूदा समय में पंजाब के खन्ना में हैं, वह अपने पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान से अपनी जान बचाकर भारत आए हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल है और लोग डर के बीच रहने के लिए मजबूर हैं। बलदेव अल्संख्यकों की आवाज को बुलंद करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कहा कि लोगों को इमरान खान से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जिस तरह से वह सत्ता में आए उसके बाद हालात और बिगड़ गए , हिंदुओं और सिखों पर अत्याचार बढ़ गए।

तीन महीने के वीजा पर भारत में
गौरतलब है कि बलदेव कुमार कुछ महीने पहले पंजाब के लुधियाना अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। बलदेव तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे, लेकिन भारत आने के बाद वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि पाक में अल्पसंख्यकों पर काफी अत्याचार हो रहे हैं, हिंदू और सिख नेताओं की हत्याएं की जा रही है, इसलिए उन्होंने भारत से शरण देने की अपील की है। बलदेव कुमार ने 2007 में पंजाब के खन्ना में रहने वाली भावना से शादी की थी, जिस वक्त उनकी शादी हुई थी वह पाक में पार्षद थे। बलदेव की पत्नी भारतीय हैं, उनके दो बच्चे हैं।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट












Click it and Unblock the Notifications