पाक पहुंचा मोदी लहर, इमरान खान हुए कायल, कहा भरोसेमंद है PM
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है एक के बाद काम कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते जा रहे हैं। उनके कामों का ही असर है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी मोदी लहर से प्रभावित होता जा रहा है।

मोदी के कामों से प्रभावित पूर्व क्रिकेटर और पाक नेता इमरान खान ने उनकी जमकर तारिफ की है। पाक विपक्ष नेता इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक भरोसेमंद आदमी हैं।
विदेशी बैंकों में जमा कालेधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की तारिफ करते हुए इमरान खान ने कहा कि काला धन वापस लाने के लिए मोदी जो प्रयास कर रहे है उसकी जितनी भी तारिफ की जाए वो कम है। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान ने कहा कि मोदी के बारे में भले ही कोई कुछ भी कहे लेकिन उनके कामों से ये विश्वास हो गया है कि मोदी एक भरोसेमंद इंसान है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के किसी राजनीतिज्ञ की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ किया जाना दुर्लभ है। सीमा पर हो रहे सीजफायर के बाद पाक की ओर से पीएम मोदी की खूब आलोचना की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications