VIDEO:जब इमरान ने कबूला...पूर्वी पाकिस्तान की तरह बलूचिस्तान में भी नरसंहार कर रही है पाकिस्तानी आर्मी
नई दिल्ली- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में नरसंहार के झूठे आरोप लगाकर दुनिया भर में भारत के खिलाफ ढिंढ़ोरा पीट रहे हैं। लेकिन, अब इमरान खान का एक पुराना विडियो सामने आया है, जिसने इमरान खान के चेहरे से नकाब उतार दिया है। इस विडियो में इमरान ने खुद पाकिस्तानी सेना के बर्बर चेहरे और खौफनाक करतूतों का खुलासा किया है। लेकिन, आज वही इमरान दुनिया भर में कभी पाकिस्तान और कभी पाकिस्तानी सेना को विक्टिम की तरह पेश करते हैं और कभी भारत के जम्मू-कश्मीर प्रदेश के नागरिकों के नाम पर दिखावे की आंसू रो रहे हैं। इस विडियो में इमरान खान का एक-एक अल्फाज, उनके झूठ और मक्कारी पर से पर्दा उठाने के लिए काफी है।

इमरान का असली चेहरा सामने आया
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इमरान के विडियो में उन्होंने ने माना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना कहर बरपा रही है और वहां के लोगों का नरसंहार कर रही है। वे साफ कहते सुनाई दे रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना महिलाओं और बच्चों समेत अपने ही लोगों का कत्लेआम कर रही है। इमरान कहते सुनाई दे रहे हैं कि, "हमारी सेना बलूचिस्तान के लोगों पर बम बरसा रहा है.....हम अपने ही लोगों पर बम कैसे बरसा सकते हैं? क्या आप किसी सेना पर बम बरसा रहे हैं? वे हमारे अपने लोग और उनके बच्चे हैं.....लेकिन ये समझना महत्वपूर्ण है कि हम सिर्फ अपने ही लोगों पर बम बरसा रहे हैं.....गांवों में महिलाओं और बच्चों पर बॉम्बिंग की अमानवीयता के बारे में सोचिए.... "
बलूचिस्तान में नरसंहार कर रही है हमारी सेना- इमरान खान
इसी विडियो में एक जगह पाकिस्तान के मौजूदा पीएम कहते हैं कि, '1971 के बाद मैं अपनी सेना और बहादुर जवानों का बहुत बड़ा समर्थक था। लेकिन, सिर्फ तीन साल बाद हमें पता चल गया कि सेना ने (पूर्वी पाकिस्तान में) महिलाओं और बच्चों समेत नागरिकों का कत्लेआम किया....बलूचिस्तान में हम बिल्कुल वही कर रहे हैं। .....आप जनजातीय इलाके के 60 लाख लोगों पर बॉम्बिंग की बातें कर रहे हैं.....उनकी अर्थव्यस्था तबाह हो गई....वे शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं....वे कैसे जी रहे हैं....और उन गैर-कानूनी हत्याओं का क्या जो चल रहा है......... ' ये विडियो उस वक्त का है, जब इमरान खान प्रधानमंत्री नहीं बने थे।
इम्तियाज हुसैन ने इमरान को दिखाया आईना
जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने इमरान के इस पुराने विडियो को देखने के बाद उनपर तीखा हमला किया है। उन्होंने इमरान के पुराने विडियो वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा है कि इमरान खान ने मान लिया है कि पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में जो किया और बलूचिस्तान में जो कर रही है, हमारी सेना भी आतंकवाद से उसी तरह निपट रही है। कोई उन्हें समझाए कि यहां कहीं नरसंहार नहीं है, कहीं भी एयरफोर्स, गोलों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पाकिस्तान के प्रॉक्सी वॉर के चरम पर होने के बावजूद।
इसे भी पढ़ें- मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम, लखवी यूएपीए एक्ट के तहत आतंकी घोषित












Click it and Unblock the Notifications