नपुंसक से अच्छा शब्द मोदी के लिए कुछ नहीं है: सलमान खुर्शीद

मुझे मोदी के लिए इससे बेहतर शब्द कुछ नहीं मिला। अगर भाजपा के लोगों को भाषा का ज्ञान नहीं है तो मैं उन्हें एक डिक्शनरी भेज सकता हूं लेकिन मैंने जो कहा है कि उसमें मुझे कुछ भी बुराई नहीं दिखती है।
खुर्शीद ने कहा कि मोदी ये मानें कि वो दंगों को रोंकने में नाकाम रहें, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए या फिर वो ये कहें कि दंगों में उनका ही हाथ था। खुर्शीद ने भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा से ही मुस्लिमों के विरोध में काम किया और उन्हें देश का हिस्सा नहीं माना। इसलिए हमारा मानना है कि यह पार्टी देश के लिए एक खतरा है।
खुर्शीद की इस टिप्पणी पर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि क्या कांग्रेस ने अपने नेताओं को यही ट्रेनिंग दी है? राहुल गांधी इसका जवाब दें कि क्या वह ऐसी भाषा का समर्थन करते हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन बयानों से कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट साफ दिखाई देती है। वो जानते हैं कि उनकी सरकार पिछले दस वर्षों में नाकाम रही है। अत: उन्हें अपनी हार का आभास हो गया है और इस तरह की शब्दावली से उनकी हताशा ही जाहिर होती है।
अभी तक इस पर कांग्रेस के किसी अन्य नेता का जवाब नहीं आया है, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार राजनीति में भाषा का गिरता स्तर चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications