मणिपुर: 2 चरणों में इन तारीखों को कराए जाएंगे विधानसभा की 60 सीटों के लिए मतदान
मणिपुर में मौजूदा कांग्रेस सरकार की मियाद 18 मार्च 2017 को खत्म हो जाएगी।
इंफाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि यहां दो चरणों में मतदान संपन्न कराया जाएगा।

मणिपुर में मौजूदा कांग्रेस की सरकार मियाद 18 मार्च 2017 को खत्म हो जाएगी। तो आइये आपको बताते हैं यहां मतदाता और उम्मीदवार के नजरिए से जरूरी है।
पहला चरण
- अधिसूचना जारी होने की तिथि- 08.02.2017
- नामांकन की आखिरी तिथि- 15.02.2017
- नामांकन जांच की तिथि- 16.02.2017
- नामांकन वापसी की तिथि-18.02.2017
- मतदान की तिथि- 04.03.2017
- सीटों की संख्या-38
- मतगणना की तिथि-11.03.2017
- चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की तिथि-15.03.2017
दूसरा चरण
- अधिसूचना जारी होने की तिथि- 11.02.2017
- नामांकन की आखिरी तिथि- 18.02.2017
- नामांकन जांच की तिथि- 20.02.2017
- नामांकन वापसी की तिथि-22.02.2017
- मतदान की तिथि- 08.03.2017
- सीटों की संख्या-22
- मतगणना की तिथि-11.03.2017
- चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की तिथि-15.03.2017












Click it and Unblock the Notifications