कार के अंदर 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाला प्रस्ताव अब अक्टूबर 2023 से होगा लागू, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली, सितंबर 29। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद से गाड़ियों के अंदर 6 एयरबैग अनिवार्य किए जाने की चर्चा चल रही है। सरकार ने भी यह संकेत दिए थे कि कार निर्माता कंपनियों को जल्द ही यह निर्देश दिए जाएंगे कि सभी कारों के अंदर 6 एयरबैग अनिवार्य किए जाएं, लेकिन केंद्रीय रोड परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि इस प्रस्ताव को एक साल के लिए टाल दिया गया है।

Airbag in car

1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक, नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल टालकर 1 अक्टूबर 2023 से लागू करने का फैसला किया है। नितिन गडकरी ने बताया कि वैश्विक सप्लाई चैन में दिक्कतों के कारण 6 एयरबैग के प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित किया गया है।

8 सीटर गाड़ी में 6 एयरबैग का सिस्टम 1 अक्टूबर से होगा लागू

आपको बता दें कि इससे पहले लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आठ सीट वाले वाहनों में 6 एयरबैग लगाना अनिवार्य कर दिया था। सरकार का यह फैसला 1 अक्टूबर 2022 से ही प्रभावी होगा। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि मोटर इंडस्ट्री को वैश्विक आपूर्ति में आई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्वात अक्टूबर 2023 से लागू होगा।

मोटर इंडस्ट्री का सहयोग जरूरी- गडकरी

बता दें कि छह एयरबैग अनिवार्य करने का निर्णय लेते समय मंत्री ने कहा था कि हमने मोटर वाहनों में कम-से-कम छह एयरबैग उपलब्ध कराने को अनिवार्य करने का निर्णय किया है। यह फैसला रोड सेफ्टी को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है ताकि हादसों के दौरान गाड़ी में पीछे बैठे लोगों को भी बचाया जा सके। इसके लिए मोटर इंडस्ट्री के सहयोग की जरूरत है। आपको बता दें कि भारत में सड़क हादसों में होने वाले मौतें सबसे अधिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+