Imphal Airport: इंफाल हवाई अड्डे के एयर स्पेस में दिखा संदिग्ध UAV, तीन घंटे तक फ्लाइट्स पर असर
इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत एयपोर्ट के हवाई क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात ड्रोन देखे जाने के बाद कई फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन बंद रहा। इंफाल एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अज्ञात यूएवी दिखाई देने के बाद दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जबकि तीन उड़ानें देरी से रवाना हुईं।
इंफाल एयरपोर्ट पर यूएवी देखे जाने के बाद कोलकाता से इम्फाल आने वाली इंडिगो फ्लाइट को अगले निर्देशों तक कोलकाता एयरपोर्ट पर ही रोका गया। वहीं उड़ान भरने के लिए तैयार तीन अन्य विमानों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जबकि इंफाल पहुंचने वाली दो आने वाली उड़ानों को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया था।

ये उड़ानें हुईं प्रभावित
इंडिगो की एक उड़ान संख्या 6E5118 (दिल्ली से इंफाल) को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। एक अन्य इंडिगो की उड़ान संख्या 6E275 (कोलकाता से इंफाल तक) को गुवाहाटी की ओर डायवर्ट किया गया। जबकि तीन घंटे से अधिक की देरी के बाद एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 890 को इम्फाल से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि कोलकाता से एक फ्लाइट इंफाल में लैंड होने वाली थी, लेकिन उसे यह कहकर रोक दिया गया कि सुरक्षा एजेंसियों से अनुमति मिलने तक लैंडिंग ना की जाए. यात्रियों से भरी एक फ्लाइट को तो 25 मिनट तक इंफाल एयरपोर्ट पर लैंड करने से रोका गया। बाद में उसे गुवाहाटी डायवर्ट कर दिया गया।
दरअसल, मणिपुर में जातिगत हिंसा के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मणिपुर में मैतेई समुदाय खुद को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस संघर्ष में हिंसक झड़पों के बीच अब तक 200 से ज्यादा लोगों मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications