इन राज्यों में अगले कुछ दिन होगी जोरदार बारिश! मुंबई समेत इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
मुंबई, सितंबर 13। देश के कई राज्यों में मानसून विदाई के वक्त फिर से एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई है। सोमवार की रात जहां मुंबई में झमाझम बारिश हुई तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी करीब आधा घंटे की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को एक और नई भविष्यवाणी कर दी है।

पांच दिन तक बारिश होने की चेतावनी जारी
आईएमडी के मुताबिक, महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिन तक तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
महाराष्ट्र के इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
आईएमडी ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि मुंबई के कुछ हिस्सों में सोमवार रात को बारिश हुई थी। इस बीच आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी बारिश के बाद पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
राजस्थान में भी मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने यहां भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला 15 सितंबर तक या उसके बाद भी जारी रह सकता है। जयपुर में मंगलवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और बरसात शुरू हो गई। शहर के विभिन्न इलाकों में अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ रेखा बुधवार को जैसलमेर, कोटा, गुना, मध्यप्रदेश के मध्य भागों पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और वहां से बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर में सुचिह्नित निम्र दबाब क्षेत्र के केंद्र से गुजर रही है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? -
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में कब तक होगी बारिश? इस वजह से मार्च में बदला मौसम, IMD की चेतावनी -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications