IMD Weather Update: भारत के इन राज्यों में लू का अलर्ट, वहीं कुछ राज्यों में बारिश की संभावना
IMD Weather Update: भारत के इन राज्यों में लू का अलर्ट, वहीं कुछ राज्यों में बारिश की संभावना
नई
Recommended Video

इन राज्यों में लू का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 अप्रैल से 04 अप्रैल के बीच राजस्थान (खासकर पश्चिम राजस्थान), मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में भी आज 02 अप्रैल को हीटवे देखने को मिलेगी। 02- 03 अप्रैल के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड और मराठवाड़ा में भी लू के अलर्ट हैं। वहीं 01-04 अप्रैल के बीच गुजरात क्षेत्र में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना
असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 03 और 04 को बारिश हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी-कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे क्षेत्र में अलग-अलग गरज या बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है।

121 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च 2022
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मार्च 2022 देश के इतिहास में 121 सालों में सबसे गर्म मार्च महीना रहा है। इस दौरान देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। मार्च में सबसे अधिक गर्मी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications