Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, बंगाल-असम समेत 11 राज्यों में Rain Alert
Aaj Ka Mausam: देश के कुछ राज्यों में अप्रैल के महीने में जून वाली गर्मी पड़ने लग गई है तो वहीं कुछ प्रदेशों में बारिश ने लोगों को हैरान-परेशान कर रखा है जबकि आज से कई राज्यों में बरसात का दौर जारी होगा क्योंकि 15 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण पंजाब, हरियाणा सहित 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है, जहां हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
आईएमडी के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भारी बारिश की आशंका है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

दिल्ली में आज नहीं होगी बारिश, मौसम रहेगा सामान्य
दिल्ली में 15 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। 15 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप
उत्तर प्रदेश में आज (14 अप्रैल) बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में गर्मी का 'रौद्र रूप' देखने को मिलेगा और लू वाली हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लखनऊ के साथ-साथ वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़, बरेली, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर में भी भीषण गर्मी का अनुमान है।
राजस्थान में बढ़ेगी सूरज की तपिश, गर्मी करेगी परेशान
राजस्थान में 14 और 15 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, बल्कि यहाँ भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जाएगा। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, झालावाड़, भीलवाड़ा, नागौर, धौलपुर, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही और डूंगरपुर में हिटवेव की संभावना नजर आ रही है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
पूर्वोत्तर के राज्य असम में भी 15 अप्रैल को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। आईएमडी के अनुसार, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, धेमाजी, कछार, जोरहाट और कोकराझार जैसे जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
पश्चिम बंगाल में तूफानी बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल में 15 अप्रैल को तूफानी बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, मालदा, अलीपुरद्वार, पश्चिम मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, झारग्राम और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने क्या कहा?
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो, 17 अप्रैल को कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, लाहौल और स्पीति में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
उत्तराखंड में होगी भारी बरसात
देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, रुड़की और अल्मोड़ा जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में 15 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने श्रीनगर, मुजफ्फराबाद, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा और उधमपुर जैसे जिलों में विशेष रूप से अलर्ट जारी किया है। इस बारिश के कारण यहां के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।
हरियाणा-पंजाब में आंधी-तूफान की आशंका
पंजाब में जोरदार बारिश की चेतावनी है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, फरीदकोट, मुक्तसर, अबोहर, बठिंडा और फाजिल्का जैसे जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications