IMD weather forecast: देश के इन राज्‍यों में 5 दिनों तक मध्यम बारिश की भविष्यवाणी

नई दिल्‍ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तरी और दक्षिणी भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अपने नवीनतम अपडेट में, विभाग ने कहा कि, कुछ राज्‍यों में मध्यम बारिश के आसार हैं।

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान- बारिश हो सकती है

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान- बारिश हो सकती है

विभाग ने कहा कि, अगले 5 दिनों के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर और 16 एवं 17 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं। आज कहा गया कि, अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु-पुदुचेरी, कराईकल, केरल- माहे, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, विभाग ने सोमवार को भी अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की।

इन हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना

इन हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना

भविष्यवाणी में कहा गया कि, अगले 5 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है। बहरहाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 सेल्सियस के बीच है। विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहेगा।

यहां रहेगा सुबह के समय घना कोहरा

यहां रहेगा सुबह के समय घना कोहरा

अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 3-4 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+