दिल्‍ली में 3 दिनों तक होगी बारिश, इन 5 राज्‍यों में भी बरसेंगे मेघ, जानिए कहां छाया रहेगा कोहरा?

नई दिल्‍ली। कड़ाके की ठंड के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, तीन दिनों तक बरसात हो सकती है। इस महीने भर-जाड़े में मेघ बरस चुके हैं, और एक बार फिर आने वाले दिनों में तेजी से मौसम बदलने वाला है। विभाग की ओर से बताया गया कि, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में आज तापमान गिरने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: अभी और सताएगी ठंड, Delhi-Up समेत कई राज्यों में रहेगा Cold Day| वनइंडिया हिंदी
    IMD weather forecast: Heavy Rainfall in these 6 states Including Delhi

    यदि आज कुछ राज्‍यों में बीते दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट आई तो मौसम बेहतर होगा। skymetweather के अनुसार, मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आएगाा। मौसम बदलने पर 24 जनवरी से वातावरण-साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बारे में मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि, दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के चांस बन रहे हैं। यदि सबकुछ, इसी तरह रहा तो 21 जनवरी से इन छह राज्यों में बारिश की शुरुआत हो जाएगी।

    IMD weather forecast: Heavy Rainfall in these 6 states Including Delhi

    बारिश शुरू होने के बाद उसके अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि, 21, 22 और 23 जनवरी को इन इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने दिल्ली समेत इन राज्यों में तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि, बारिश न होने पर राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।

    IMD weather forecast: Heavy Rainfall in these 6 states Including Delhi

    गौरतलब है कि, इसी महीने की शुरुआत में भी मौसम ने करवट ली थी और उसके चलते दिल्ली में कई दिनों तक झमाझम बारिश हुई थी। यूपी और हरियाणा में किसानों की फसलें खराब हो गई थीं। एक बार फिर 21, 22 और 23 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में खासकर, दिल्ली में रह रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+