इस बार उत्तर भारत के लोगों को ज्यादा सताएगी गर्मी, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

नई दिल्लीः मार्च का महीना शुरू हो गया है और उत्तर भारत में अभी से गर्मी महसूस होनी लगी है। इस बार गर्मी पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, ये कहना है भारतीय मौसम विभाग का। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मार्च से मई तक के महीने में तापमान पिछले 50 सालों की तुलना में सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो सकता है। इस बार देशभर में तापमान ज्यादा होगा, लेकिन उत्तर भारत में गर्मी पहले से ज्यादा होगी।

imd warns summer would be more warmer

इस साल उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में इस बार तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होनी की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन शुरू होने से पहले इस साल गर्मी ज्यादा पड़ सकती है। प्री मानसून सीजन के दौरान इस साल तापमान औसत से ऊपर रहने की संभावन है। बता दें, प्री मानसून सीजन पहली मार्च से शुरू हो गया है और मई अंत तक रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी-फरवरी में सामान्य से 63 फीसदी कम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 2018 के पहले दो महीने यानि जनवरी और फरवरी के दौरान देशभर में औसत के मुकाबले करीब 63 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामला: यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व एमडी के खिलाफ मामला दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+