IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान हाई प्रेशर में तब्दील, हैदराबाद समेत कई राज्यों में भारी बारिश

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों के लिए देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना हुआ लो प्रेशर एरिया अब हाई प्रेशर में तब्दील हो गया है, जिसकी वजह से सोमवार शाम से हैदराबाद, कर्नाटक और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। हैदराबाद में लगातार हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लोगों को आने -जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    Cyclone: Andhra Pradesh, Odisha कई इलाकों में भारी बारिश, Karnataka में जल प्रकोप | वनइंडिया हिंदी
    भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

    भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

    बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आई है और तेज हवाएं चल रही हैं, विभाग ने कहा है आज और कल तेलंगाना में इसी तरह की बारिश होती रहेगी इसलिए लोगों के बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भी भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने यहां Orange अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने कहा है कि मानसून की विदाई अब लेट हो सकती है क्योंकि हवा की गति में बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से देश के कई इलाकों में अभी भी भारी बारिश संभव है।

    प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया

    प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया

    आईएमडी के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा 20 सेंटीमीटर तक बारिश का अनुमान है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी संभव है इसलिए यहां प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी किया हुआ है।

    कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव

    कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव

    देश के अन्य राज्यों की बात करें तो 15 से 17 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में मेघ बरस सकते हैं, जबकि पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    जबकि स्काई मेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन डीप डिप्रेशन बन गया है। यह बीते 6 घंटों में लगभग 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ा है, जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के शहरों में भीषण बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम गजपति, गंजाम, कोरापुट, रायगड़ा, मलकानगिरी और पूरी में भी भारी से भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+