Monsoon Updates: कहां है मानसून? जून में होगी झमाझम बारिश? जानिए IMD ने क्या कहा?

Monsoon Updates: जून में तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा, कुल मिलाकर इस महीने लोगों गर्मी और सर्दी दोनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

Monsoon Updates:

Monsoon Updates: मौसम क बदले मिजाज से आम जन ही नहीं बल्कि मौसम वैज्ञानिक भी हैरान और परेशान हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते - चलते बार-बार कई राज्यों में बारिश हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर अब सभी को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग लगातार इसे लेकर अपडेट जारी कर रहा है। आईएमडी ने मानसून सीजन ( जून-सितंबर) के लिए नया अपडेट जारी किया है और अपने पूर्वानुमान के तहत उसने सामान्य मानसून की आशंका को व्यक्त किया है। उसके मुताबिक जून में मानसूनी बारिश 96 से 104 प्रतिशत तक हो सकती है।

अल नीनो इफेक्ट रहेगा प्रभावी

आम तौर पर केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को दस्तक देता था लेकिन इस साल ये चार दिन लेट एंट्री करेगा, आईएमडी ने वापस दोहराया है कि इस बार मानसून 4 जून तक केरल पहुंचेगा और जून में मानसूनी बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं तो इस पर अल नीनो इफेक्ट रहेगा लेकिन इसका असर भारत के वेस्टर्न-ईस्ट एरिया में होगा और बाकी सब जगह पर मानसून सामान्य ही रहने वाला है।

कृषि एरिया में बारिश 94-106% हो सकती है

भारत के कृषि वाले क्षे्त्रों में बारिश 94-106% हो सकती है जो कि एक राहत की बात है तो वहीं जून में हिमाचली एरिया में मानसून की बारिश औसत से कम होगी। केरल में भले ही मानसून लेट से एंट्री कर रहा है लेकिन ये बाद में स्पीड पकड़ेगा और सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा। हालांकि जून में बारिश नार्मल से कम हो सकती है।

आज यहां होगी बारिश

दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इस कारण आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, राजस्थान में हल्की बारिश और हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है, इनमें से कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है तो वहीं अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जबकि केरल में Pre Monsoon गतिविधियां जारी है और इस कारण केरल, कर्नाटक, आंध्रा और तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है और महाराष्ट्र्, ओडिशा और बंगाल में वर्षा होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+