अगले कुछ घंटों में लखनऊ समेत यूपी के 22 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ। देश के कई राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है तो भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश की आशंका है तो कहीं-कहीं बिजली भी गिरने के भी आसार हैं।

यूपी में 22 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका
आईएमडी ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, सीतापुर, हरदोई में भारी बारिश की आशंका है, इस दौरान धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के भी आसार हैं।
अगले 24 घंटों यहां बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा और गुजरात में बारिश हो सकती है तो वहीं मानसूनी हवाएं 2 से 3 दिनों में यूपी में प्रवेश करने वाली हैं, मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की पहली बारिश संभव है, फिलहाल राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।
Recommended Video

20-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है
इससे पहले आईएमडी ने देश के 7 राज्यों में आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, कोसली, महेंद्रगढ़,चरखी दादरी, झज्झर, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, में 20-40 किलोमीटर की रफ्तार से आज हवा चल सकती है और बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में अलर्ट जारी
जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications