उत्तरांखड के 7 जिलों पर संकट, अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। देश के कई राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई राज्यों में बाढ़ आ चुकी है। उत्तराखंड़ में भी बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल है। चमोली जिले में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी की जद में आने से एक मकान ध्वस्त हो गया। इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

imd predicts heavy rainfall in several districts of uttarakhand

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौढ़ी, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की खबरें आई हैं। राज्य के मौसम विभाग केंद्र ने जिला प्रशासन को जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। केदारनाथ हाईवे और गंगोत्री हाईवे पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जा रहा है।

कुछ स्थानों पर भूस्खलन और मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने को कहा है। राज्य सरकार को अधिकारियों से समन्वय बनाने की सलाह भी दी गई है। केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी सुचारु नहीं हो पाया, जबकि गंगोत्री हाईवे चुंगी बड़ेथी में रविवार को फिर से बाधित हो गया।

7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हालांकि, बद्रीनाथ मार्ग पर लोग लामबगड़ से करीब एक किमी का पैच पैदल पार कर दूसरी ओर पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु है। प्रदेश में लगभग 100 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। अधिकांश नदियां खतरे के निशान से कुछ नीचे बह रही हैं, जबकि यहां पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने का क्रम जारी है। गंगोत्री हाईवे चुंगी बड़ेथी में फिर से बाधित हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+