Red Alert: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई बारिश की वजह से परेशान है,बारिश के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर आज कई जगहों पर आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं, तेज बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
जलभराव और जाम से लोग परेशान
बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा है। कल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही मुंबई में सौ मिलीमीटर बारिश हुई। बारी बारिश के कारण गणपति विसर्जन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के तमाम इलाकों में जलभराव और जाम से लोग जूझते नजर आए। भारी बारिश ने मुंबई की जान लोकल ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। लगभग हर स्टेशन पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है और अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है
भारतीय नेवी भी बचाव कार्य में उतरी
मुंबई के कुछ क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया है, कई जगह जहां पर सबवे से निकलने की व्यवस्था है. वहां लोग बीच में फंस जा रहे हैं, ऐसे में मुंबई की सड़कों पर बचाव कार्य के लिए भारतीय नेवी भी उतर गई है।
मीठी नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ा
मुंबई एयरपोर्ट के पास मीठी नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ये नदी एयरपोर्ट के बिल्कुल करीब है, पानी के बढ़ते स्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications