केरल में अगले 4 दिनों में भारी बारिश का अनुमान, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: केरल के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का आशंका जाहिर की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों के लिए केरल के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

IMD issues orange and yellow alerts for various districts of Kerala for next four days

मौसम विभाग ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा कि केरल में 3 नवंबर तक अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसमें यह भी कहा कि 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक केरल और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।आईएमडी ने कहा कि 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक केरल में एक या दो स्थानों पर भारी (24 घंटे में 7- 11 सेंटीमीटर) से बहुत भारी (24 घंटे में 12-20 सेंटीमीटर) बारिश होने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: IMD का Alert, Tamil Nadu समेत इन राज्यों में हो सकती है Heavy Rain | वनइंडिया हिंदी

    मौसम विभाग के अनुसार, केरल में 3 अक्टूबर को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11) 24 घंटे में सेमी) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए 1 नवंबर तक भारी से बहुत बारिश की चेतावनी जारी की थी। आईएमडी ने कहा कि, तमिलनाडु में अलग-अलग कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और केरल और माहे में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2021 के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की अद्यतन जानकारी के अनुसार तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिता, अलप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। अन्य पांच जिलों- त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम और वयनाड में भारी बारिश का संकेत देते हुए एक 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। राज्य में भारी बारिश से क्षेत्र में व्यापक तबाही हुई और राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+