IMD Warning: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश की आशंका, कोझिकोड में जारी हुआ Heat wave Alert

नई दिल्ली। मौसम में लगातार बदलाव जारी है, आने वाले दो दिनों में जहां उत्तर भारत के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने केरल के कोझिकोड जिले के लिए अगले दो दिनों के लिए 'हीट वेव' की एडवाइजरी जारी की है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने को कहा है, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनता से सभी सावधानियां बरतने और पीक आवर्स के दौरान सूर्य के प्रकाश के सीधे संपर्क में ना आने की अपील की है, आपको बता दें कि यहां साल 2016 के बाद से पहली बार ऐसी एडवाइजरी जारी की गई है।

कोझिकोड में जारी हुआ Heatwave Alert

कोझिकोड में जारी हुआ Heatwave Alert

तो वहीं अगले दो दिनों में राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम के बिगड़ने की आशंका है, स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, असम,अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है तो वहीं महाराष्ट्र के भी विदर्भ क्षेत्र बारिश के आसार हैं।

24 घंटे में बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम

24 घंटे में बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम

जबकि IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा, जिससे 19, 20 और 21 मार्च को बारिश होने के आसार हैं और झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, यही नहीं गुरुग्राम,फरीदाबाद,नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को अंधड़ भी चलने की संभावना जताई गई है।

उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है..

उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है..

मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 मार्च को उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कांशीराम नगर, खीरी, लखनऊ, रायबरेली, रामपुर और उन्नाव में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है तो वहीं मध्य प्रदेश के मंडला, शहडोल, जबलपुर, उमरिया, दमोह में बारिश हो सकती है। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी बादलों के बरसने के आसार है।

देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका

देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका

अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका है। बारिश के साथ ही कहीं ओले भी गिर सकते हैं तो कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

बारिश की आशंका

जिन जगहों पर बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, वो हैं झारखंड के गोइलोरम, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, जयशोरम, तो वहीं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और बिहार में छिटपुट बारिश की संभावना है, तो वहीं अरुणाचल प्रदेश , हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+