केरल के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने केरल के 10 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ओर से जो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड़ शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, थ्रिसूर और मलप्पुरम के लिए आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

      Kerala Monsoon Update : केरल के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
      kerala

      इससे पहले सोमवार को मौसम विभाग की ओर से कहा गया था कि केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। आईएमडी के उप महानिदेशक आनंद कुमार शर्मा ने इस की जानकारी देते हुए बताया था कि आने वाले दिनो में महाराष्ट्र, दमन दीव, दादरा नगर हवेली में भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा यहां के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही केरल के कई जिलों के लिे अलर्ट जारी किया गया था।

      मौसम विभाग के अनुसार तिरुवनंतपुरम में तापमान 25 डिग्री से भी कम तक जा सकता है। बता दें कि केरल के दक्षिण तटीय इलाकों व लक्षद्वीप में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, लिहाजा लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। एनडीआरएफ महानिदेशक एसएन प्रधान ने आज कहा कि, गुजरात-महाराष्ट्र के लिए कुल 26 टीमें तैयार की गई हैं। जिनमें से 16 टीमें गुजरात में होंगी और 10 टीमें महाराष्ट्र में होंगी। जिनमें से महाराष्ट्र में 6 टीमें स्टैंडबाय पर रखी गई हैं, जबकि दो टीमें गुजरात में स्टैंडबाय पर हैं। एसएन प्रधान ने यह भी कहा कि, अभी 10 टीमें महाराष्ट्र में और 11 टीमें गुजरात में तैनात हैं।' 'हमें गुजरात ने 5 और टीमों के लिए कहा है, इसलिए हम उन्हें पंजाब से एयरलिफ्ट कर रहे हैं। उन्हें आज देर रात तक गुजरात पहुंचाया जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+