रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच IMD का बड़ा अलर्ट, इन 3 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन राज्यों में 26 मई से लेकर 28 मई तक मूसलाधार बारिश होगी...

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भयंकर गर्मी की चपेट में है। लू के थपेड़ों और आसमान से बरसती आग ने घरों के अंदर भी लोगों को जीना मुश्किल कर रखा है। मौसम विभाग का कहना है अभी अगले तीन दिन तक इस चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि भीषण गर्मी की इस मार के बीच देश के तीन राज्य ऐसे भी हैं, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन राज्यों में 26 मई से लेकर 28 मई तक मूसलाधार बारिश होगी। भारी बारिश के चलते इन राज्यों में बाढ़ को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

तीन राज्यों में 26 से 28 मई तक रेड अलर्ट

तीन राज्यों में 26 से 28 मई तक रेड अलर्ट

भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को 26 मई से लेकर 28 मई तक रेड अलर्ट पर रखा है। इसके अलावा असम के दो जिलों में भीषण बाढ़ की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठी तेज, गर्म और नम हवाओं के कारण पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिन तक काफी तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के आसार हैं। वहीं, असम और मेघालय अगले पांच दिनों तक ऐसी ही भारी बारिश झेलेंगे।

पूर्वोत्तर भारत में नदियां उफान पर

पूर्वोत्तर भारत में नदियां उफान पर

'द वेदर चैनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में इस समय नदियां उफान पर हैं। ऐसे में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने असम के जोरहाट और सोनितपुर जिलों के लिए ब्रह्मपुत्र नदी में गंभीर स्तर की बाढ़ की चेतावनी दी है। इसके अलावा असम के बारपेटा, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, नलबाड़ी, और बक्सा जिले में सामान्य स्तर की बाढ़ का अलर्ट घोषित किया गया है। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के आंकडो़ं के मुताबिक जोरहाट जिले में निमाति घाट स्टेशन पर इस समय जल स्तर 85.89 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 0.8 मीटर ऊपर है।

कई जिलों में खतरे के निशान के पार पहुंचा जल स्तर

कई जिलों में खतरे के निशान के पार पहुंचा जल स्तर

वहीं, असम के सोनितपुर और बक्सा जिलों में नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है और किसी भी समय बाढ़ के उच्चतम स्तर को छू सकता है। इसी तरह कई अन्य जिलों में नदी का जल स्तर पहले ही चेतावनी के लेवल के पार जा चुका है और तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। असम और मेघालय के अलावा, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार से शनिवार के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों में 27 मई तक ऐसी ही बारिश के आसार बन रहे हैं।

हफ्ते की शुरुआत से ही शुरू हुई बारिश

हफ्ते की शुरुआत से ही शुरू हुई बारिश

मौसम बिगड़ने की इन सारी स्थितियों को देखते हुए, आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश को भी असम और मेघालय के साथ मंगलवार को रेड अलर्ट पर रखा है। हालाकिं बुधवार और गुरुवार को केवल असम और मेघालय में ही रेड अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम के हालातों को लेकर स्थानीय लोगों से सचेत रहने के लिए कहा है। गौरतलब है कि असम और मेघालय में इस हफ्ते की शुरुआत से ही बारिश का दौर देखने को मिला है। सोमवार और मंगलवार को कुछ इलाकों में तो काफी भारी बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर भारत को कब मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर भारत को कब मिलेगी गर्मी से राहत

वहीं, बात अगर उत्तर भारत की करें तो गर्मी से जूझ रहे लोगों को तीन दिन बाद राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दो दिनों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के सभी हिस्सों में फिलहाल तापमान 45-46 डिग्री है। राजस्थान के चूरू और पिलानी में देश का सर्वाधिक तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। आईएमडी के मुताबिक, 28 मई से उत्तर में पूर्वी हवाएं चलने वाली हैं, जिसके बाद गर्मी कम होनी शुरू हो जाएगी और 29 मई से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+