अगले कुछ घंटों में हिमाचल में आ सकता है आंधी-तूफान, अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 घंटों में शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके पहले मौसम विभाग ने 23 से 25 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश को लेकर अनुमान जताया था। 24 जून को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के हिमाचल पहुंचने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में भी बारिश के आसार

दिल्ली में भी बारिश के आसार

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, अगले चार दिनों तक दिल्ली-NCR में बारिश होने के आसार है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, विभाग का अनुमान है कि रविवार को 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ छीटें और हल्की बारिश हो सकती है, शनिवार को दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंच सकता है मानसून

जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ आंधी के आसार भी जताए हैं। दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यूपी के चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज और राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर आदि जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+