Mumbai में एक बार फिर भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया था, सड़कों, दुकानों यहां तक की घरों में भी बारिश का पानी घुस गया था, जिसके चलते इलाके की आवाजाही ठप पड़ गई थी, हालांकि शनिवार और रविवार को राहत रहने के बाद आज एक बार फिर भारत मौसम विभाग ने मुंबई के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चंद घंटों के दौरान पालगढ़, ठाणे और रायगढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने अलर्ट जारी किया है।

Mumbai में एक बार फिर भारी बारिश की आशंका
आपको बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इससे एक दिन पहले मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई थी, विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत अगले दो दिनों के लिए 14 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था।
यहां के लिए भी जारी हुआ अलर्ट
मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, असम और मेघालय में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में गोवा उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

यहां भी हो सकती है आफत की बारिश, रहें सावधान
तो वहीं एमपी में आज एमपी के होशंगाबाद, खंडवा, बैतूल, गुना, धार, राजगढ़, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, हरदा, उमरिया, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल व नीमच में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तरखंड के कुछ इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications