IMD Heatwave Alert: अगले 5 दिन झुलसाएंगे! दिल्ली-राजस्थान-यूपी वाले भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, रेड अलर्ट
IMD Heatwave Alert: दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 5 दिन आसमान से 'आग' बरस सकती है। मौसम विभाग (IMD Heatwave Alert in North India) ने चेतावनी दी है कि 10 अप्रैल तक दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में पारा 42°C तक पहुंच सकता है। बीते 24 घंटों में गर्मी ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का तापमान अभी 18 से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन दिन में पारा 5 से 6 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। अब अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच चल रहा है। इससे लोगों को दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
हवा और आसमान का हाल
दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जबकि आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को (5 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 39-41°C और न्यूनतम 18.8°C रहने का अनुमान है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी और रफ्तार 16-20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 6 अप्रैल को फिर से पारा चढ़ेगा और दिन का तापमान 39-41°C के बीच रह सकता है।
लू का सिलसिला जारी, राहत की कोई उम्मीद नहीं (IMD Heat Wave Alert)
7 और 8 अप्रैल को हल्की दक्षिण-पूर्वी हवाएं (8-14 किमी/घंटा) चलेंगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 42°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 20-23°C के बीच रहेगा। हालांकि, IMD ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान "गर्म रात" जैसी स्थिति नहीं बनेगी। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।
इन राज्यों में रहेगा भीषण गर्मी का प्रकोप
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल तक सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण हरियाणा तथा दिल्ली के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 9 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अप्रैल, पंजाब और गुजरात में 6 से 9 अप्रैल तक भीषण गर्मी का असर रहेगा। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 5 से 10 अप्रैल तक तपिश बरकरार रह सकती है।
पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश भी हीटवेव की चपेट में (Heat wave in Rajasthan)
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 अप्रैल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 10 अप्रैल तक हीटवेव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। साथ ही, गुजरात में 10 अप्रैल तक और कोंकण व गोआ में 5 से 9 अप्रैल के बीच गर्मी और उमस भरा मौसम रह सकता है।
दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में 6 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के मिलने से यह मौसमी गतिविधि देखने को मिल सकती है। वहीं, महाराष्ट्र में 5 अप्रैल को इसी तरह के मौसम की संभावना है।
कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी इस दौरान मौसम खराब रहने की आशंका है। महाराष्ट्र में 5 अप्रैल को बारिश और गरज की स्थिति बन सकती है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications