Delhi Today: दिल्ली में पावर कट को लेकर AAP और BJP के बीच टकराव, कहां 100 से अधिक वाहन जलकर हुई खाक?
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में पावर कट की समस्या को लेकर आप और बीजेपी के बीच तकरार जारी है। इसपर टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने क्या कहा है? कहां दिल्ली पुलिस के मालखाने में भीषण आग लगने के कारण 100 से भी ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई जानिए सब अपडेट
दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद से आप पार्टी हर मुद्दे पर खूब हमलावर है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज X पर पोस्ट करते हुए लिखा- दस साल में हमने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को अनाप शनाप फीस नहीं बढ़ाने दी। शिक्षा माफिया का खत्म किया। इनकी सरकार बनने के एक महीने में ही शिक्षा माफिया फिर से वापिस आ गया।

इतना बुरा हाल दिल्ली का कभी नहीं हुआ: जैस्मीन शाह
इधर बिजली कटौती के मुद्दे पर भी आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी सरकार के बीच लगातार तकरार जारी है। आप पार्टी लगातार बिजेपी पर आरोप लगा रही है कि बीजेपी की सरकार बनते ही प्रदेश में लगातार बिजली कटौती की कई घटनाएं हुई हैं। जैस्मीन शाह ने प्रेसवार्ता कर कहा है कि दिल्ली में हर दिन हो रहे अनगिनत पावर कट की सच्चाई जानेंगे तो चौक जायेंगे। इतना बुरा हाल दिल्ली का कभी नहीं हुआ।
जैस्मीन शाह ने दिल्ली के विभिन्न इलाके का जिक्र किया जहां पावर कट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 महीने में दिल्ली की जो दुर्दशा हुई है उसके लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने विभिन्न डेटा का हवाला दिया जहां पावर कट हो रहे है फिर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब बीजेपी सरकार इसपर ध्यान देगी।
BJP सरकार के दिल्ली मे आते ही जनता का जीवन दूभर हो गया है: विजय श्रेयार
वहीं आप नेता विजय श्रेयार ने पावर कट पर पोस्ट करते हुए लिखा BJP सरकार दिल्ली मे आते ही जनता का जीवन दूभर हो गया है, रेखा गुप्ता सरकार का दिल्ली को 24 घंटे बिजली देने का वादा भी #मोदी_का_जुमला साबित हुआ, अभी से ही दिल्ली में लंबे लंबे बिजली कट लगने शुरू हो गए, आगे भगवान ही मालिक है कि दिल्ली का गर्मी में क्या होगा?
इस मामले में दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (Tata Power-DDL) और बीएसईएस ने बिजली कटौती के दावों पर सफाई दी है। कंपनी ने साफ किया कि उत्तरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति सामान्य है और किसी भी तरह की बड़ी समस्या नहीं है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के लिए टाटा पावर-DDL और बीएसईएस के आधिकारिक नंबरों और प्लेटफॉर्म से संपर्क करें।
AAP के 10 सालों की सत्ता में 5 घंटे से अधिक पावर कट 51,958 बार हुए: BJP
दिल्ली सरकार में पावर मिनिस्टर आशीष सूद ने बिजली पावर कट मामले में पलटवार करते हुए कहा हि कि आम आदमी पार्टी की सत्ता में लोगों ने जितना पावर कट का दंश झेला है, उतना कभी पावर कट नहीं रहा। AAP के 10 सालों की सत्ता में 5 घंटे से अधिक पावर कट 51,958 बार हुए।
पुलिस मालखाने में आग लगने से 100 से ज्यादा जब्त गाड़ियां जल गईं
दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में आग लगने से 100 से ज्यादा जब्त गाड़ियां जल गईं। आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग इतनी भीषण थी कि इसने तेजी से कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। आग पर काबू पाने में 3 घंटे लग गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंदाजा है कि 100 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं है। उन्होंने कहा, 'शुरू में पुलिस ने दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी थीं। सूचना मिली है कि आग में कुछ ऐसी गाड़ियां भी जल गईं, जिन्हें आपराधिक मामलों में जब्त किया गया था।' दिल्ली यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट से पता चलता है कि यातायात पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में जब्त किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहन इस मालखाने में रखे गए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जले हुए वाहनों के मामले में कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा और केवल बीमा राशि (यदि कोई हो) का ही दावा किया जा सकेगा।आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications