IMD Forecasts: क्या इस बार पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड?, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ-वेस्ट में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस बार ठंडक ज्यादा नहीं पड़ेगी को वहीं मौसम में परिवर्तन डेली आधार पर ही होगा।

Weather Forecasts: देश में पल-पल बदलते मौसम ने लोगों को हैरान किया हुआ है। मानसून सीजन का समय से पहले आना, फिर जून-जुलाई में दिल्ली में कम बारिश होना, इसके बाद मानसून की विदाई लेट होना और नवंबर के महीने में दक्षिण भारत के राज्यों में बाढ़ जैसे हालातों के होने से वैज्ञानिक भी अचरज में पड़ गए हैं, ऐसे में अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि इस बार देश में सर्दी का क्या हाल रहने वाला है? जिसका जवाब मौसम विभाग (IMD) के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्रा ने दिया।

Recommended Video

    Weather Update: इस बार कैसी रहेगी सर्दी, IMD ने बताया देश में कैसा रहेगा मौसम | वनइंडिया हिंदी *News
     पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    उनके मुताबिक इस बार नार्थ-वेस्ट में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड इन हिस्सों में नहीं पड़ेगी।

    Western Disturbance बड़ा कारण

    उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'देश में दिसंबर से लेकर फरवरी तक के बीच का समय ठंड का माना जाता है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में पिछले कई सालों से काफी सर्दी पड़ रही है लेकिन इस बार आसार ऐसे नजर नहीं आ रहे हैं, इस दौरान सर्दी नार्मल ही पड़ेगी।' उन्होंने कहा कि 'ठंड की कमी के पीछे Western Disturbance बड़ा कारण है।'

     'मौसम में परिवर्तन डेली आधार पर ही होगा'

    'मौसम में परिवर्तन डेली आधार पर ही होगा'

    उन्होंने कहा कि 'मौसम में परिवर्तन डेली आधार पर ही होगा। सर्दियों के महीनों में दक्षिणी प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे।'

    'सामान्य से ऊपर' तापमान

    तो वहीं 'सामान्य से ऊपर तापमान कम बादल छाए रहने और औसत से कम बारिश होने की सूरत में होगा।'

    क्या ठंड का असर फसलों पर भी पड़ेगा?

    क्या ठंड का असर फसलों पर भी पड़ेगा?

    उनसे पूछा गया कि 'क्या इस मौसम का असर गेहूं, सरसों और रबी फसलों पर भी पड़ेगा? तो इसके जवाब में मोहापात्रा ने कहा कि 'ये इस बात पर निर्भर करेगी कि फसल पकने की किस स्टेज पर है?, फिलहाल दिसंबर के महीने में तमिलनाडु और केरल में बारिश संभव है और यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी।'

     आज का मौसम

    आज का मौसम

    दिल्ली में आज सुबह कोहरा देखा गया तो वहीं प्रदूषण का स्तर चरम स्थिति में है। दिन में यहां पर मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री ही रहेगा। तो वहीं पहाड़ों पर बर्फ गिरने के आसार हैं। हिमाचल- कश्मीर में आज भी स्नोफॉल हो सकता है , जिसके चलते दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी तो वहीं तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और पूर्वोत्तर में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+