बंगाल की खाड़ी में फिर बना लो प्रेशर एरिया, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर में हुई बर्फबारी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है तो कहीं अभी भी बारिश ने तूफान फैलाया हुआ है, पिछले हफ्ते तेलंगाना में भारी बारिश ने काफी उत्पात मचाया था, इस तूफान में करीब 50 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गए थे तो वहीं आईएमडी ने आज अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भारत के 5 राज्‍यों केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है, स्काईमेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में अब एक बार फिर से निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, दक्षिण कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश अत्यधिक बारिश हो सकती है और बारिश के दौरान तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी संभावाना है और इस वजह से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, मछुआरों को भी समुंद्र में जाने से रोका गया है।

 बेमौसम तेज बारिश हो रही है

बेमौसम तेज बारिश हो रही है

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से बेमौसम तेज बारिश हो रही है, इसका असर नार्थ पर भी पड़ने वाला है, जिसकी वजह से बिहार-झारखंड, गुजरात और पश्चिम बंगाल के भी कुछ स्थानों पर बारिश संभव है।

 कश्मीर में हुई बर्फबारी

कश्मीर में हुई बर्फबारी

जबकि कश्मीर के गुलमर्ग, राजौरी और ऊंचाई पर स्थित अन्य स्थानों पर बर्फबारी हुई जिसके बाद घाटी में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी,कश्मीर के गांदेरबल जिले में स्थित सोनमर्ग पर्यटन रिजॉर्ट में भी बर्फ गिरी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले स्थानों से भी बर्फबारी होने की भी खबर है, जिसके कारण मौसम सर्द और सुहाना हो गया है।

देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है

देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है

स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन बन गया है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+